11 साल बाद केंद्र सरकार ने बढ़ाई वकीलों की फीस, अब मिलेंगे इतना रुपये

 11 साल बाद केंद्र सरकार ने बढ़ाई वकीलों की फीस, अब मिलेंगे इतना रुपये
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से अदालतों में पैरवी करने वाले वकीलों के लिए अब अच्छी खबर है। कानून मंत्रालय ने 11 साल बाद वकीलों की फीस में बढ़ोतरी की है। अब हर केस के लिए उन्हें अधिक रुपये मिलेंगे।
इस फैसले से उन हजारों वकीलों को फायदा होगा जो केंद्र सरकार के लिए काम करते हैं। कानून मंत्रालय के कानूनी मामलों के विभाग ने 5 फरवरी को एक अधिसूचना जारी की। इसमें वकीलों की बढ़ी फीस की जानकारी दी गई है। यह फैसला लंबे समय से लंबित था और वकील इसकी मांग कर रहे थे।
इतना बढ़ी वकीलों की फीस?
नई अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप ए के वकील जो नियमित अपील और अंतिम सुनवाई वाले मामलों में पेश होंगे, उन्हें अब प्रति केस प्रति दिन 21,600 रुपये मिलेंगे। ग्रुप बी और सी के वकीलों को 14,400 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले ग्रुप ए के वकीलों को 13,500 रुपये और ग्रुप बी और सी के वकीलों को 9,000 रुपये मिलते थे। सरकारी वकीलों की फीस में आखिरी बार अक्टूबर 2015 में बदलाव किया गया था। इसके अलावा, अन्य श्रेणियों के मामलों और मंत्रालयों के साथ बैठक करने की फीस भी बढ़ाई गई है।