इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती हमले के विरोध में घाटी में विरोध प्रदर्शन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती बम हमले के बाद कश्मीर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में शिया नमाजियों की मौत को लेकर कश्मीर घाटी में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कई शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
इस्लामाबाद आत्मघाती हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए और करीब 170 लोग घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी की।
शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने पाकिस्तान, उसकी सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब और इजरायल के खिलाफ भी नारे लगाए। शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद को निशाना बनाया, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए और करीब 170 लोग घायल हो गए।
