जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान जारी, पीएम तकाइची की राजनीति दांव पर
टोक्यो। रविवार यानी आज जापान में निचले सदन के लिए मतदान हो रहा है। यह मतदान प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के लिए जनमत संग्रह की तरह देखा जा रहा है और इस चुनाव से सनाए तकाइची का सियासी भविष्य तय होगा। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और विपक्षी ब्लॉक के बीच है।
जापान में इन दिनों सना-कात्सु ट्रेंड चल रहा है यानी पहली महिला पीएम सनाय के प्रति दीवानगी। उनके हाथ में दिखने वाला हैंडबैग बाजार से गायब हो चुका है, उनकी गुलाबी पेन सोशल पर वायरल है और उनके पसंदीदा स्नैक्स भी दुकानों में बमुश्किल मिल रहे हैं।
