कैलिफोर्निया में बेकाबू कार ने चार को रौंदा

 कैलिफोर्निया में बेकाबू कार ने चार को रौंदा

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के ट्रकी शहर में एक खूबसूरत पहाड़ी माहौल में शनिवार को डरावना हादसा हुआ। 49 वर्षीय ड्राइवर ने जानबूझकर गोरसरी स्टोर के सामने कार घुसा दिया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने जानबूझकर कार को ट्रकी के सेफवे गोरसरी स्टोर के सामने घुसा दिया और वहां मौजूद पैदल यात्रियों को घायल कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया 49 साल का ड्राइवर, जो सैन जोआक्विन वैली के कोलिंग्का का रहने वाला है, जानबूझकर पैदल यात्रियों और स्टोर को टक्कर मार रहा था।

पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी इस घटना में किसी को भी गंभीर की चोटें नहीं आई है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद 39 वर्षीय स्कॉटी मैथ्यूसन ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे थे, तभी उन्होंने जोर की आवाज और चीख-पुकार सुनी। उनकी पत्नी ने तुरंत 911 को फोन किया।