पीएम मोदी मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन, बोले… दोनों देशों को करना होगा द्विपक्षीय सहयोग
कुआलालमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय मलेशिया दौरे ने भारत-मलेशिया संबंधों में नई ऊर्जा भर दी। पीएम मोदी ने कुआलालमपुर में पीएम अनवर इब्राहिम से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी पर चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के मलेशिया दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं, जिस तरह से आपने मेरा और मेरे डेलीगेशन का स्वागत किया और जिस तरह से आपने इन कुछ घंटों में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर मलेशियाई जीवन को इतनी खूबसूरती से पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस शानदार तरीके से आपने सब कुछ ऑर्गनाइज़ किया, वह हमेशा हमारी यादों में रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं आपको दिल से और खास धन्यवाद देता हूं।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि स्वागत है, पीएम मोदी. उन्होंने कहा कि हमने बहुत अच्छे संबंध बनाए हैं। आपका और टीम का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर बात की है जो चिंता का विषय हैं, मुझे लगता है कि हमारी टीमों को उन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्रों में और ज़्यादा सहयोग की उम्मीद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
