कोरदोफान। सूड़ान में अर्धसैनिक समूह ने मध्य सूडान में विस्थापित परिवारों को ले जा रहे एक वाहन पर ड्रोन से हमला करके 8 बच्चों समेत 24 लोगों की हत्या कर दी। युद्ध पर नजर रखने वाले डॉक्टरों के समूह डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) द्वारा किया गया यह हमला उत्तरी कोरदोफान प्रांत के रहाद शहर के पास हुआ। मृतकों में दो नवजात शिशु शामिल थे। वाहन में उत्तरी कोरदोफान में लड़ाई से भागे विस्थापित सवार थे। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस विनाशकारी युद्ध में 40 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। लेकिन सहायता समूहों का कहना है कि यह आंकड़ा कम है और वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है।