देश को दहलाने की साजिश नाकाम! ट्रक में प्याज की बोरियों के नीचे से भारी विस्फोटक बरामद
- राष्ट्रीय
Political Trust
- February 7, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां प्याज से भरे एक ट्रक से 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। इस मामले में ट्रक की मालकिन एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कामयाबी से देश को दहलाने की साजिश नाकाम हुई है।
केरल के मलप्पुरम जिले में पुलिस ने देश को दहलाने वाली बड़ी साजिश को नाकाम किया है। आज शनिवार को यहां चेम्माद इलाके में प्याज से भरे एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस ने 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर जब्त किए हैं। इस मामले में ट्रक की मालकिन एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह ट्रक एक ईंट बनाने वाली यूनिट में खड़ा था और शुक्रवार देर रात यहां पहुंचा था। पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो ट्रक से सामान उतार रहे लोग वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली।
शनिवार सुबह जब पुलिस ने ट्रक से सामान उतरवाया तो वे हैरान रह गए। ट्रक में प्याज के बोरों के बीच 245 बक्से छिपाकर रखे गए थे। इन बक्सों को खोलने पर उनमें 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और तार भरे हुए मिले। पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर लिया।