माओवादी हथियारों का जखीरा बरामद, ठिकानों से हथियार व विस्फोटक जब्त
- राष्ट्रीय
Political Trust
- February 7, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
बीजापुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र की ओडिशा सीमा से लगे भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा पुलिस ने बरामद किया है।
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र की ओडिशा सीमा से लगे भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने 36 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद छह अलग-अलग स्थानों से स्वचालित हथियार, बीजीएल सेल और हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण जब्त किए।
पुलिस को यह सूचना जनवरी 2026 में समाज की मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से हुई पूछताछ के बाद मिली थी। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले की सीमा से सटी पहाड़ियों में हथियारों का जखीरा रखे जाने की जानकारी के आधार पर, 6 फरवरी 2026 को ई-30 टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। इस 36 घंटे के अभियान में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
बरामद सामग्री और माओवादियों की कार्यप्रणाली
अभियान के दौरान पुलिस ने दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक देशी कट्टा, एक सुरका (देशी बीजीएल लॉन्चर), दो 12 बोर हथियार, दो सिंगल शॉट हथियार, 127 जिंदा राउंड, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर का एक बंडल तथा हथियार वर्कशॉप के विभिन्न उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, माओवादियों की टेक्निकल टीम शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आईईडी और देशी हथियारों का निर्माण तथा स्वचालित हथियारों की मरम्मत का काम करती थी।