ईको फ्रेंडली सोलर हाइब्रिड क्रूज पहुंचा राजधानी दिल्ली, जाने खासियत

 ईको फ्रेंडली सोलर हाइब्रिड क्रूज पहुंचा राजधानी दिल्ली, जाने खासियत
नई दिल्ली। दिल्ली के सोनिया विहार में पहला इको-फ्रेंडली सोलर-हाइब्रिड क्रूज पहुंच चुका है और इसी महीने में यमुना में पहली बार क्रूज सेवा शुरू होने की संभावना है। इसका उद्देश्य राजधानी में पर्यटन और नदी पर्यटन को बढ़ावा देना है।
यमुना नदी पर क्रूज सेवा की योजना अब साकार होने जा रही है। दिल्ली के सोनिया विहार में पहला इको-फ्रेंडली सोलर-हाइब्रिड क्रूज पहुंच चुका है और इसी महीने में यमुना में पहली बार क्रूज सेवा शुरू होने की संभावना है। इसका उद्देश्य राजधानी में पर्यटन और नदी पर्यटन को बढ़ावा देना है।
दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की जलमार्ग एजेंसियों के प्रयास से यमुना नदी के सोनिया विहार से जगतपुर तक लगभग 4 से 8 किलोमीटर के हिस्से को पर्यटन योग्य रूट के रूप में विकसित किया गया है। यह रूट वजीराबाद बैराज के अपस्ट्रीम क्षेत्र में स्थित है।
क्रूज यहां से रवाना होकर करीब एक घंटे में अपना राउंड ट्रिप पूरा करेगा। यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगा। क्रूज में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बायो-टॉयलेट, लाइफ जैकेट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक क्रूज में 20 से 40 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे।