प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया दौरे पर, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया जोरदार स्वागत

 प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया दौरे पर, पीएम अनवर इब्राहिम ने किया जोरदार स्वागत
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मलयेशिया के दौरे पर राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे हैं। कुआलालंपुर पहुंचने पर खुद एयरपोर्ट जाकर पीएम अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर किसी राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक ही कार में सवार होकर यात्रा की। जिससे उनकी कार डिप्लोमेसी नए सिरे से चर्चा में आ गई।
मलयेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत उनके मलयेशियाई समकक्ष पीएम अनवर इब्राहिम ने किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से किए गए हार्दिक स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।’
प्रवासी भारतीयों के साथ भी संवाद करने का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने अपने आगामी कार्यक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, ‘मैं सार्थक बैठकों और चर्चाओं के साथ-साथ भारत और मलयेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आशा करता हूं।’ पीएम मोदी के दौरे से जुड़े ब्योरे के मुताबिक वे मलयेशिया में प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे।
पीएम मोदी की डिप्लोमेसी…
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर को पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की तरह देखा जा रहा।