गाजियाबाद में पासपोर्ट कांड: एक फोन नंबर पर बन गए 24 पासपोर्ट? वेरिफिकेशन में भी पास

 गाजियाबाद में पासपोर्ट कांड: एक फोन नंबर पर बन गए 24 पासपोर्ट? वेरिफिकेशन में भी पास
गाजियाबाद। जिले में एक ही मोबाइल नंबर पर 24 पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। सभी पोसपोर्ट जिले के 5 गांवों से एक ही मोबाइल नंबर के जरिए अप्लाई किए गए थे। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 24 पासपोर्ट एक ही फोन नंबर और गांव के पते पर बनवाने का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों के होश उड़े हुए हैं। 1 फरवरी को मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पोस्टमैन समेत 5 लोगों को गिरफ्तारी कर लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, पोस्टमैन अरुण कुमार, अमन दीप सिंह, सतवंत कौर शामिल है। घटना जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र की है।
मामले में गाजियाबाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, क्योंकि थाना LIU और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही पासपोर्ट के दस्तावेज पर मुहर लगती है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योडी, भोजपुर, कलछिना, सैदपुर हुसैन और अतरौली गांव से कुल 24 पासपोर्ट आवेदन किए गए. इनमें से 7 भोजपुर गांव ,12 पासपोर्ट त्योडी से जबकि 3 सैदपुर हुसैन से, 1 कलछिना और 1 अतरौली गांव से आवेदन किया गया था। इन सभी पासपोर्ट आवेदन में एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था।
आवेदनों की पुलिस ने जांच भी की और पासपोर्ट बनाकर भी आ गए, लेकिन पासपोर्ट विभाग को संदेह तब हुआ, जब दो नए पासपोर्ट बनने के लिए आवेदन आया और इन दोनों पासपोर्ट का पता और मोबाइल नंबर भी एक ही था। संदेह होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने दिल्ली से 11 दिसंबर को एक पत्र लिखकर पुलिस से इन आवेदकों की जांच करने के लिए कहा गया. जब पुलिस ने इन सभी 24 लोगों की जांच की तो एक भी व्यक्ति अपने दिए गए पते पर नहीं मिला।