शोभायात्रा में बवाल के बीच तोड़फोड़ और आगजनी, दो लोगों की हत्या से तनाव

 शोभायात्रा में बवाल के बीच तोड़फोड़ और आगजनी, दो लोगों की हत्या से तनाव
हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हो गई। हत्या के बाद लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने घर और वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही आगजनी का प्रयास भी किया। इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में रविवार की रात युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। जांच जारी है।