महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- January 31, 2026
- 0
- 69
- 1 minute read
मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं महायुति की घटक दल एनसीपी आज अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी।
पीएम मोदी ने बधाई दी
महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार को बधाई दी। राज्यपाल ने दिलाई सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई।
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम पांच बजे एनसीपी की नेता सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विमान हादसे में उनके पति अजित पवार के निधन के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं।
एनसीपी (एसपी) के साथ विलय पर सुनेत्रा पवार ही लेंगी फैसला
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने संकेत दिया कि एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ विलय पर फैसला सुनेत्रा पवार लेंगी। उन्होंने कहा, आज हमारा काम नया नेता चुनना था। इस मुद्दे पर फैसला नेता ही करेंगे। एनसीपी विधायक संग्राम जगताप ने भी कहा कि विलय को लेकर निर्णय पार्टी नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री को सौंपा सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने से जुड़ा पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया। सुनेत्रा पवार को शाम को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला हैं। शनिवार दोपहर दो बजे दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन में हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से एनसीपी के विधायक दल का नेता चुना गया। जब उनसे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर लग रही अटकलों पर सवाल किया गया, तो पटेल ने कोई टिप्पणी नहीं की।