राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

 राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ
मुंबई। दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। वो आज शनिवार सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ सुबह-सुबह दक्षिण मुंबई में अपने दिवंगत पति के आधिकारिक आवास देवगिरी पहुंचीं। एनसीपी विधायक दल की बैठक दिन में
62 वर्षीय सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। उनको दोपहर मुंबई में एक बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। ऐसे में वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक बयान में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता छगन भुजबल ने कहा कि एनसीपी का विधानमंडल दल शनिवार दोपहर मुंबई में एक बैठक करेगा, जहां उन्हें नेता नामित किया जाएगा।
पवार को नहीं फैसले की जानकारी
बारामती में 28 जनवरी (बुधवार) को विमान हादसे में अजित पवार की निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद एनसीपी और पार्टी संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के जल्द विलय की बात जोर पकड़ रही थी, लेकिन एनसीपी (एसपी) और शरद पवार के परिवार के सूत्रों ने बताया कि उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के उनके फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।