ट्रेन टिकट के साथ ये सुविधाएं मिलती हैं फ्री, यात्रियों को नहीं देना होता चार्ज
नई दिल्ली। रेलवे कई सुविधाएं ट्रेन टिकट पर फ्री में यात्रियों को देता है। इसके लिए किसी प्रकार का कोई पैसा यात्रियों से नहीं लिया जाता है।
भारतीय रेलवे न सिर्फ देश की लाइफलाइन कहलाती है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का भी खास ध्यान रखती है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों को टिकट के साथ कई ऐसी सुविधाएं फ्री देती है, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। ये सुविधाएं यात्रा को न सिर्फ आरामदायक बनाती हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बड़ी मदद भी साबित होती हैं।
वेटिंग रूम
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग रूम की सुविधा मुफ्त में मिलती है। यह सुविधा लंबी दूरी की यात्रा करने वाले या कनेक्टिंग ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी है। कई बड़े स्टेशनों पर एसी और नॉन-एसी वेटिंग रूम उपलब्ध होते हैं। यहां बैठने, आराम करने और अपने सामान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होती है।
फ्री वाईफाई
भारतीय रेलवे मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी देता है। इस डिजिटल दौर में यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद जरूरी बन चुकी है। फ्री वाईफाई की मदद से यात्री ट्रेन की जानकारी, टिकट स्टेटस, जरूरी कॉल या ऑनलाइन काम आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ही मिलती है।
एसी कोच में तकिए और कंबल
अगर एसी कोच में यात्रा कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे चादर, तकिया और कंबल जैसी सुविधाएं भी देता है। यह सुविधा ट्रेन टिकट के किराये में ही शामिल होती है। अलग से इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है।
