चांदी चार लाख के पार, सोना दो लाख के करीब, जानें आज का भाव

 चांदी चार लाख के पार, सोना दो लाख के करीब, जानें आज का भाव

नई दिल्ली। चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गईं। सोने ने भी लंबी छलांग लगाई है। आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं दिखी।

सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% की तेजी के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोना इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार किया था।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ।

सराफा बाजार में ऐतिहासिक उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो के पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार का जानिए हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी छलांग लगी थी। सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।