कोलंबिया में विमान क्रैश, दो क्रू मेंबर सहित 15 की मौत

 कोलंबिया में विमान क्रैश, दो क्रू मेंबर सहित 15 की मौत
कोलंबिया। कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नोर्टे दे सांतांदेर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान सरकारी एयरलाइन साटेना का था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले प्रशासन को बताया कि विमान क्यूरासिका नाम के इलाके में गिरा है। इसके बाद तुरंत एक रेस्क्यू टीम को भेजा गया ताकि यात्रियों की स्थिति का पता लगाया जा सके। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची, तो कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर जीवित नहीं बचा।
जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह कुकूता शहर के एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसे ओकान्या शहर जाना था, जो पहाड़ियों से घिरा हुआ इलाका है। आमतौर पर यह सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो जाता है। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस घटना के दौरान विमान में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर और13 यात्री शामिल थे।
कोलंबिया की एयरलाइन साटेना के मुताबिक, HK-4709 रजिस्ट्रेशन वाला बीचक्राफ्ट एयरक्राफ्ट, जिसने कुकुटा-ओकाना रूट पर उड़ान भरी थी, जिसमें 13 पैसेंजर और दो क्रू मेंबर सवार थे, एक हादेस का शिकार हो गया, जिसमें सभी 15 लोगों की मौत हो गई।