मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज यानी बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा।
बारामती एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई नेताओं के आने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अंतिम यात्रा के लिए तैयार वाहन की तस्वीरें सामने आई हैं। यह यात्रा विद्या प्रतिष्ठान परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचेगी। कल बारामती में जिस विमान से वह सफर कर रहे थे, उसके हादसे में उनका निधन हो गया था, जिसमें सभी यात्री जान गंवा बैठे।
महाराष्ट्र के बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में एनसीपी प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया गया है कि कल जिस विमान से वह यात्रा कर रहे थे, उसके बारामती में दुर्घटनाग्रस्त होने से उनका निधन हो गया, जिसमें सभी यात्रियों की जान चली गई।