बार-बार जुकाम! गंभीर बीमारी का संकेत, तुरंत डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी?
नई दिल्ली। मौसम बदलने पर जुकाम होना एक आम है, लेकेिन अगर इसकी शिकायत अगर जल्दी जल्दी हो रही है तो इसको गंभीरता से लें। ये किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है। इसके बारे में ईएनटी विशेषज्ञ का कहना है कि जुकाम सभी लोगों को कभी न कभी हो ही जाती है। मौसम बदलने पर ज्यादा खतरा रहता है, लेकिन अगर आपको हर महीने ये समस्या हो रही है तो इसको नजरअंदाज न करें, ये किसी गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। बार-बार जुकाम किस बीमारी का संकेत है और कब डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है?
ईएनटी स्पेशलिस्ट का कहना है कि बार-बार जुकाम आम बात नहीं है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। इसमें सबसे आम एलर्जिक राइनाइटिस है। इस समस्या के कारण लगातार छींक आना, नाक से पानी बहना, नाक में खुजली जैसी समस्या होती है। ये तब होता है जब मौसम बदलने के कारण कई तरह के वायरस एक्टिव हो जाते हैं और ये आपके शरीर में जाकर अटैक करते हैं। मौसम के कारण हुई एलर्जी से जुकाम होता है। अगर आपको ये समस्या लगातार बनी हुई है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
साइनस की समस्या भी बड़ा कारण
बार- बार जुकाम होने की समस्या साइनस के कारण भी हो सकती है। क्रॉनिक साइनसाइटिस में जुकाम बार-बार होता है और लंबे समय तक रहता है तो इससे जुकाम की समस्या बनी रहती है। इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर से दिखाना जरूरी है। दवाओं या फिर सर्जरी से साइनस की परेशानी को ठीक किया जा सकता है।
