हज यात्रियों के नए नियम! अब मक्का-मदीना में नहीं बना सकेंगे खाना, जानिए अन्य बदलाव

 हज यात्रियों के नए नियम! अब मक्का-मदीना में नहीं बना सकेंगे खाना, जानिए अन्य बदलाव

नई दिल्ली। हज जाने वाले जायरीनों के लिए नए नियम लागू किए हैं। हज पर जाने जायरीन मक्का-मदीना में खाना नहीं बना सकेंगे। इसके लिए जायरीनों को कुछ नई सुविधाएं मिलेंगी।

हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं। अब हज पर जाने जायरीन मक्का-मदीना में खाना नहीं बना सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से जायरीन को स्वयं खाना बनाने की सुविधा नहीं मिलेगी। खाना बनाने के दौरान आग लगने की आशंका बनी रहती है।

यह जानकारी हज कमेटी की ओर से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि हज के दौरान मक्का व मदीना में पैदल चलना पड़ता है। जायरीन अभी से कम से कम पांच किलोमीटर पैदल चलने का अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि इसी दौरान जायरीनों को हज कमेटी से मिले नए नियमों से भी अवगत कराया गया है। जिसमें सुरक्षा को देखते हुए मक्का-मदीना में स्वयं खाना बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।

जमीन पर नहीं, बेड की सुविधा

इस बार हज पर जाने वाले जायरीनों को मीना में जमीन पर गद्दों पर लेटने के बजाए सोफा कम बेड की सुविधा दी जाएगी। बस सुविधा को भी बढ़ा दिया गया है। वाईफाई निशुल्क मिलेगा। हाथ का डिजिटल कड़ा स्मार्ट वाच के रूप में होगा। जो हज सुविधा एप-2.0 से कनेक्ट रहेगी। खासतौर पर वरिष्ठ यात्रियों के लिए यह तकनीक मददगार होगी।

घड़ी लगातार यात्रियों की लोकेशन दिखाएगी और नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी। हज हाउस मुंबई में इसके लिए ट्रेनिंग दी गई है। जिन ट्रेनर को ट्रेनिंग दी गई है वो हज पर जाने वाले जायरीन को प्रशिक्षण देंगे।

मीना में लकड़ी के फायर प्रूफ कैंप बनेंगे

इस बार मीना में जो कैम्प बनेंगे वह लकड़ी के होंगे लेकिन पूरी तरह फायर प्रूफ होंगे। जायरीन को एहराम बांधने, काबा का तवाफ (परिक्रमा) करने का तरीका सिखाया जाएगा।