आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जनवरी को हड़ताल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 23, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
नई दिल्ली। बैंक आज यानी 23 जनवरी से पूरे चार दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आनलाइन ही निपटना बेहतर होगा। बैंक कर्मचारी अपनी पुरानी मांग को लेकर 27 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं। इस वजह से बैंकों में पूरे पांच दिन कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, सरकार की तरफ से हड़ताल रोकने की कोशिशें भी चल रही हैं। 22 जनवरी को दिल्ली में इस संबंध में एक बैठक भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बताया जा रहा है कि आज फिर बातचीत होनी है, यदि बात नहीं बनती तो फिर हड़ताल निश्चित है। लिहाजा, अच्छा यही होगा कि बैंक से जुड़े कामकाज आज ही निपटा लिए जाएं।
इस-इस दिन रहेंगे बंद
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, बैंकों में रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। आज 23 जनवरी को वसंत पंचमी को लेकर उत्तर प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा। कल 24 जनवरी को शनिवार है, इसके बाद 25 जनवरी को रविवार और सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर छुट्टी रहेगी। 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इसके चलते बैंक पूरे चार दिन बंद रहेंगे। बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा। बैंक कर्मी पिछले काफी समय से 5-डेज बैंकिंग की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी को लेकर 27 को हड़ताल बुलाई गई है।