देवघर में रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर

 देवघर में रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर
देवघर। झारखंड स्थित देवघर में नावाडीह रेल फाटक पर एक ट्रक ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
ये हादसा झारखंड के देवघर में हुआ है, जहां रेल फाटक पर खड़े ट्रक में ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल ट्रैक पर यातायात बहाल करने और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे ने दी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया
रेलवे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि ट्रैक पर यातायात बहाल करने और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। देवघर में हुए रेल-ट्रक हादसे पर रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे फाटक खुला हुआ था, इसी वजह से ट्रक रेलवे ट्रैक पर आ गया। ईस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेल यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है और अप लाइन के साथ-साथ डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।