मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री बोले- 31 मई तक तैयार होगा खेल विश्वविद्यालय
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- January 22, 2026
- 0
- 61
- 1 minute read
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर 31 मई 2026 तक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।
खेलों में नई संस्कृति का हुआ विकास
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।
हर गांव और जिले में खेलों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और हर जिले में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।
मेरठ बना खेल विश्वविद्यालय का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहीं से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को मजबूती मिली, इसी वजह से खेल विश्वविद्यालय के लिए मेरठ का चयन किया गया।