इटली के मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का निधन
नई दिल्ली। इटली के मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन हो गया। वो 93 वर्ष की थीं। उन्होंने रोम स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर उनके फाउंडेशन ने दी है। फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘वैलेंटिनो गारवानी न केवल हम सभी के लिए एक निरंतर मार्गदर्शक और प्रेरणा थे। वोप्रकाश, रचनात्मकता और दूरदर्शिता का एक सच्चा स्रोत थे।’
उनका पार्थिव शरीर बुधवार और गुरुवार को रोम स्थित संस्था के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शुक्रवार को रोम के पियाजा डेला रिपब्लिका में स्थित बेसिलिका सांता मारिया डेगली एंजेली ई डेई मार्टिरी में होगा।
