कनाडाई युवती की ऑस्ट्रेलियाई बीच पर मौत
नई दिल्ली। कनाडाई महिला का शव ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर द्वीप पर मिला है। अधिकारियों को शक है कि उसकी मौत डायंगो कुत्तों के हमले से हुई है। 19 वर्षीय युवती सुबह तैराकी के लिए गई थी। कुछ देर बाद उसका शव एक बीच के पास मिला। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर डायंगो के निशान मिले हैं। स्थानीय समय अनुसार सोमवार सुबह 6:35 बजे दो लोग SUV में ड्राइव कर रहे थे। उन्होंने महिला के शव के पास लगभग 10 डायंगो देखे। पुलिस इंस्पेक्टर पॉल एल्गी ने बताया कि यह दृश्य उनके लिए बहुत ही डरावना था।
मृत्यु की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। महिला द्वीप पर एक पर्यटन स्थल में छह सप्ताह से काम कर रही थी। के’गारी में लगभग 200 डायंगो रहते हैं। युवा डायंगो अब अधिक आक्रामक और इंसानों के प्रति कम डर रखने लगे हैं।
