चांदी रिकार्ड तीन लाख रुपये के पार, सोना ऊंचाई पर, जानें आज सोमवार को सर्राफा का हाल
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 19, 2026
- 0
- 37
- 1 minute read
नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर है।
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे अनुमान गलत साबित हो गए हैं। सोना और चांदी के दाम रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज सोमवार को चांदी ने में उछाल दिखाई दिया है। एक किलो चांदी की कीमत तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई।
एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा 13,550 रुपये यानी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। सोना भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा।
जनवरी में चांदी 65 हजार रुपयेसे ज्यादा उछली
पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत 65,614 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव 2,35,701 रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।
सोना 3 हजार रुपये महंगा
सोने की कीमतों ने भी तेजी दिखाई है। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक ही सत्र में करीब 2,983 रुपये की तेजी दर्ज हुई।