अपर्णा और प्रतीक के बीच होगा तलाक… पति ने बताया स्वार्थी महिला
लखनऊ। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के बीच तलाक की चर्चा है। इसको लेकर प्रतीक ने तलाक लेने की घोषणा सार्वजनिक की है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उनका दर्द छलका।
@iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा कि मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई। हालांकि प्रतीक यादव या फिर अपर्णा यादव के परिजनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि अपर्णा अभी बाहर हैं। हो सकता है किसी ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया हो।
