शारदा नदी में दो किशोरों की डूबने से मौत, बचाने के लिए कूदा युवक भी डूबा,
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- January 18, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
पीलीभीत। जिले के पूरनपुर क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए, जिन्हें बचाने के लिए कूदे युवक की भी मौत हो गई। गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से निकाले।
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर शारदा नदी में नहाने गए गांव चंदिया हजार निवासी सुमित और सौरभ की नदी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की भी जान चली गई। तीन मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के परिजनों को समझाकर शांत कराया।
गांव चंदिया हजारा निवासी सुशांत का पुत्र सुमित गांव के ही सौरभ पुत्र निताई के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर शारदा नदी के धनाराघाट पर गया था। वहां दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ समय पहले कराए गए चेनेराइजेशन कार्य के समय खोदे गए गहरे गड्ढे में चले गए।