व्हाट्सएप कॉल से चार करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 ठग दबोचे
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 18, 2026
- 0
- 48
- 1 minute read
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाकर ठगी करने वाले आठ साइबर ठग गिरफ्तार किए हैं। जांच में 14 दिनों में चार करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ।
ये लोगों को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लुभावनी फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाकर ठगी करते थे।
अतिरिक्त डीसीपी, अभिमंयु पोसवाल ने बताया कि यह गिरोह लोगों से व्हाट्सएप पर संपर्क कर उन्हें गलत निवेश योजनाओं में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करता था। एक शिकायत सात नवंबर 2025 को प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद गठित टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल फोरेंसिक और पैसों के प्रवाह के विश्लेषण के माध्यम से जांच की। इस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह ने मात्र 14 दिनों के भीतर चार करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया था।
जांच में पता चला कि इस मामले में शामिल सभी बैंक खाते देश भर से प्राप्त राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की शिकायतों से जुड़े थे। यह इस बात का संकेत है कि गिरोह का जाल देश के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ था।