पुस्तक मेला के अंतिम दिन उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़, किताबों पर मिली भारी छूट
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 18, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
नई दिल्ली। मेले के अंतिम दिन यानी आज किताब प्रेमियों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
विश्व पुस्तक मेले में पाठकों और पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भारत मंडपम में लगे मेले के लगभग हर हॉल में लोगों की आवाजाही बनी रही। मेले में अधिकांश प्रकाशकों ने पाठकों को आकर्षित करने के लिए 20 प्रतिशत तक की छूट दी, जबकि कई स्टॉल्स पर 30, 40 और 50 प्रतिशत तक की भारी छूट भी दी जा रही है। कुछ प्रकाशकों ने मेंबरशिप ऑफर भी पेश किए, जिसके तहत भविष्य की खरीदारी पर अतिरिक्त लाभ देने का वादा किया गया है। मेले के अंतिम दिन यानी रविवार को किताब प्रेमियों के भारी संख्या में भीड़ रही।
विश्व पुस्तक मेले में इंविंसिबल प्रकाशक के स्टॉल पर एक पहिया लगाया गया। इस पहिए में क्रमश: चार विकल्प थे, एक पुस्तक की खरीद पर एक पुस्तक मुफ्त, मुफ्त पुस्तक, पांच किताबों की खरीद पर 25 फीसदी की छूट, और 15 फीसदी की छूट। पहिए की पिन जिस तरफ रुकती, पाठकों को उसके लिखे अनुसार लाभ मिलता। प्रभात प्रकाशन ने 10 पुस्तकों पर 40 फीसदी छूट की घोषणा की है। किताबवाले प्रकाशन के स्टॉल पर प्रत्येक किताब 10 फीसदी की छूट और मात्र 100 रुपये की मेंबरशिप लेने पर आजीवन 20 फीसदी की छूट का वादा किया गया।
ओपन माइक पर युवाओं का उत्साह
कई स्टॉल्स पर ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां युवाओं ने कविता पाठ, कहानी वाचन और विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में पुस्तक प्रेमियों और नए लेखकों ने बढ़-चढ़कर इन आयोजनों में हिस्सा लिया। ओपन माइक मंच दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं, इस दौरान कई युवाओं ने अपनी खुद की लिखी हुई कविताएं सुनाईं, जिसके बाद धीरे-धीरे और भी उभरते लेखक एकत्रित होते गए।