तमिलनाडु में देसी बम निगलने से हाथी के बच्चे की मौत

 तमिलनाडु में देसी बम निगलने से हाथी के बच्चे की मौत
नई दिल्ली। तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में एक हाथी के बच्चे की देसी बम निगलने से मौत हो गई और इस सिलसिले में एक किसान को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले गुथियालथुर रिजर्व फॉरेस्ट में गश्त के दौरान दो वर्षीय हाथी का बच्चा मृत मिला, जिसकी सूचना वन पशु चिकित्सक को दी गई। उन्होंने सोमवार को बताया कि हाथी की सूंड और मुंह में खून बहने के निशान देखे गए थे।
पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया और बताया कि हाथी की मौत देसी बम खाने से हुई है। वन अधिकारियों को शक था कि बम किसी शिकारी या किसान ने वहां फेंका होगा जो हाथियों को खेतों में आने से रोकना चाहता था। जांच के बाद उन्होंने इलाके के एक किसान कलिमुथु (43) को गिरफ्तार कर लिया है।