नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुरु जिले के बाहरी इलाके में एक सड़क हादसे में केरल के सबरीमाला से लौट रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में सात अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा बेल्लावी के पास तब हुआ जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी में 11 यात्री सवार थे। मृतकों में से तीन की पहचान वेंकटेश(30), मरुथप्पा(44) और साक्षी(7) के रूप में हुई है।