सेना प्रमुख के यूएई, श्रीलंका दौरे से देश के रक्षा सहयोग को मिलेगी नई मजबूती

 सेना प्रमुख के यूएई, श्रीलंका दौरे से देश के रक्षा सहयोग को मिलेगी नई मजबूती
नई दिल्ली। सेना प्रमुख उप्रेंद्र द्विवेदी की इस महीने यूएई और श्रीलंका की यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सैन्य सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। इन दौरों के दौरान हुए उच्चस्तरीय संवाद और ठोस क्षमता-विकास पहलों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। जनरल द्विवेदी ने 5-6 जनवरी को यूएई और 7-8 जनवरी को श्रीलंका का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन यात्राओं से पश्चिम एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ भारत की प्रतिबद्धता, आपसी विश्वास और इंटरऑपरेबिलिटी को बल मिला है। मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा शांति, स्थिरता और सहयोगात्मक सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की भूमिका को भी रेखांकित करता है। यूएई प्रवास के दौरान सेना प्रमुख ने यूएई थल सेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की। इन चर्चाओं में रक्षा सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण बढ़ाने, पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान और तालमेल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।