पति की हत्या की गवाह महिला को बदमाशों ने मारी गोली
मुख्य समाचार
बदमाशों ने घर के बाहर महिला को गोली मारकर भाग गए। आस पास के लोगों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति विजेंद्र यादव की बदमाशों ने तीन साल पहले हत्या कर दी थी। उनकी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की गई थी। इस मामले में कुछ हमलावर अभी फरार थे। फरार बदमाशों पर हत्या का शक है। शालीमार बाग थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।