नेपाल में हिंसा के बाद कर्फ्यू, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- January 6, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
काठमाडू। नेपाल के बीरगंज में हिंसा और आगजनी के बाद तनाव व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। सुरक्षाबलों की चौकसी के बीच तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। भारत हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं। नेपाल के बीरगंज में हिंसा के बाद तनाव बना हुआ है। सांप्रदायिक सोशल मीडिया वीडियो से उपजा पूरा विवाद धार्मिक स्थल से जुड़ा है। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने एहतियाती कर्फ्यू लगाने का एलान किया। पड़ोसी देश में तनाव और उथल-पुथल के बीच भारत में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नेपाल की सरकार ने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
