नेस्ले ने वापस मंगाए शिशु उत्पादों के बैच, ये है पूरा मामला

 नेस्ले ने वापस मंगाए शिशु उत्पादों के बैच, ये है पूरा मामला
नई दिल्ली। नेस्ले ने ‘सेरेउलाइड’ टॉक्सिन के जोखिम के कारण एसएमए शिशु फार्मूला के बैच वापस मंगाए हैं। यह विषैला पदार्थ उबालने पर भी खत्म नहीं होता। विश्व की सबसे बड़ी खाद्य और पेय उत्पादक कंपनी नेस्ले ने खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने के बाद अपने शिशु आहार उत्पादों के विशिष्ट बैचों को बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कदम अपने ‘एसएमए शिशु फार्मूला’ में एक संभावित जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की आशंका के चलते उठाया है।
ये है पूरा मामला?
देर रात जारी एक बयान में नेस्ले ने पुष्टि की है कि वह ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजारों से अपने एसएमए शिशु फार्मूला और फॉलो-ऑन फार्मूला के कुछ चुनिंदा बैच वापस मंगा रही है। कंपनी और ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने संयुक्त रूप से उन उत्पादों के बैच नंबरों की सूची सार्वजनिक की है, जिनका सेवन शिशुओं के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है।