ढेंकनाल की पत्थर खदान में धमाका, दो मजदूरों की मौत
ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में हुए धमाके के चलते कई मजदूर फंस गए हैं। हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। जांच में पता चला है कि खदान में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने घटना की जांच की मांग की है।
ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाका हुआ है, जिसके चलते हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। ढेंकानाल के जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में यह धमाका हुआ। ढेंकानाल के कलेक्टर आशीष पाटिल ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिर्फ दो लोग खदान में थे और दो शव बरामद हुए हैं। एक मृतक बालासोर का निवासी था और दूसरा क्योंझार या मयूरभंज का निवासी था। दोनों की पहचान की जा रही है।
