वेनेजुएला पर भारत ने दी अपनी प्रतिक्रिया…’हालात चिंताजनक, बातचीत से हो समाधान’

 वेनेजुएला पर भारत ने दी अपनी प्रतिक्रिया…’हालात चिंताजनक, बातचीत से हो समाधान’

नई दिल्ली। वेनेजुएला में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने शांति, स्थिरता और संवाद के जरिए समाधान की अपील की है। वेनेजुएला में हालिया राजनीतिक और सुरक्षा घटनाक्रम को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा व भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सभी संबंधित पक्षों से अपील करता है कि वे मौजूदा मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के माध्यम से करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से हालात और बिगड़ सकते हैं।

वेनेजुएला की स्थिति पर भारत की चिंता

वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार वहां की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपना समर्थन दोहराया है और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिए करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।