अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत, 12 घायल
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सड़क हादसे में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
