मोदी के लिए कांग्रेस की रैली में कहे अपशब्द पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

 मोदी के लिए कांग्रेस की रैली में कहे अपशब्द पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नयी दिल्ली । कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कहे गये अपशब्द को लेकर लोकसभा में सोमवार को हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के तीन पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और कुछ देर मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की कोशिश की सत्तापक्ष की ओर से कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस की रैली में मोदी के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर अपनी बात रखनी चाही। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की रैली में मोदी के खिलाफ जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणी की गयी वह दुखद है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह टिप्पणी की गयी उस समय वहाँ कांग्रेस का पूरा नेतृत्व मौजूद था। इस देश के लिए इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई मंत्री कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की माँग कर रहे थे।

रिजिजू ने कहा कि हम एक दूसरे के विरोधी हैं दुश्मन नहीं। कांग्रेस नेतृत्व को श्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी माँगनी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस के भी हंगामा करने लगे तभी सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।