रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे से टकराया; बाल-बाल बचे यात्री
- राष्ट्रीय
Political Trust
- December 13, 2025
- 0
- 40
- 1 minute read
रांची। रांची एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर से आ रही इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को तेज झटका लगा, लेकिन सभी 70 यात्री सुरक्षित रहे। तकनीकी खराबी के कारण विमान ग्राउंडेड कर दिया गया और अगली उड़ान रद्द कर दी गई।
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान के साथ लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान का पिछली हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे हुई। जब भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी। विमान में उस समय करीब 70 यात्री सवार थे।
मामले में रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया, जिससे यात्रियों को एक तेज झटका महसूस हुआ। इसके बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। हादसे के बाद जांच में पाया गया कि विमान उड़ान के लिए तकनीकी रूप से सुरक्षित नहीं है। इसके चलते विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली फ्लाइट रद्द कर दी गई।