नए लेबर कोड्स : महिलाओं के कार्यबल में भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा? जानें रिपोर्ट

 नए लेबर कोड्स : महिलाओं के कार्यबल में भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा? जानें रिपोर्ट
नई दिल्ली। नए लेबर कोड्स से देश में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कोड्स रोजगार को अधिक सुरक्षित, संरक्षित और सुलभ बनाकर महिलाओं के लिए काम को टिकाऊ बनाएंगे, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। नए लेबर कोड्स से देश में महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग: हाउ द लेबर कोड्स बूस्ट वीमेंस पार्टिसिपेशन इन इंडियाज वर्कफोर्स’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लेबर कोड्स रोजगार को अधिक सुरक्षित, संरक्षित और सुलभ बनाकर महिलाओं के लिए कार्यस्थल के अवसरों का विस्तार कर सकती हैं।
श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
श्वेत पत्र के अनुसार, भारत का कानूनी ढांचा सामाजिक बदलाव के साथ विकसित हुआ है, जिसका असर महिला श्रम बल भागीदारी दर में स्पष्ट रूप से दिखता है। वर्ष 2017-18 में यह दर 23.3% थी, जो बढ़कर 2023-24 में 41.7% तक पहुंच गई है।