गोवा अग्निकांड: अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे लूथरा बंधु, गिरफ्तार आरोपी अजय से पूछताछ जारी

 गोवा अग्निकांड: अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे लूथरा बंधु, गिरफ्तार आरोपी अजय से पूछताछ जारी
पणजी। गोवा अग्निकांड के मामले में आरोपी नाइट क्लब अग्निकांड के सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह केवल साझेदार है और उसे आग लगने के बारे में कुछ पता नहीं है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। मुख्य मालिक सौरभ और गौरव लूथरा आग लगने के कुछ ही घंटों में थाईलैंड फरार हो गए थे।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। गुप्ता ने कहा, ‘मैं तो बस एक साझेदार (पार्टनर) हूं। मुझे कुछ नहीं पता।’  इस बीच, नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी अदालत में या चिका दायर की है। इस मामले की आज सुनवाई होगी।
गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्क नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता ने लापरवाही का सारा दोष क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर डाला है। गोवा पुलिस ने शुरू में बताया था कि लूथरा बंधु अग्निकांड के कुछ ही घंटों के अंदर भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए हैं।पुलिस ने फरार लूथरा भाइयों को लाने के लिए कोशिशें शुरू की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड भागे दोनों भाइयों को लाने के लिए पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाना चाहती है, जिससे इन्हें भारत लाने में आसानी हो।