इसरो लॉन्च करेगा अमेरिका की संचार सैटेलाइट
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- November 25, 2025
- 0
- 38
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अगले महीने अमेरिका की संचार सैटेलाइट लॉन्च करेगा। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख तय नहीं की गई है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने यह जानकारी दी है।
इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस (इरिसेट) के 68वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने यह भी कहा कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम 2040 तक लॉन्च, सैटेलाइट और दूसरी चीजों के मामले में किसी भी दूसरे उन्नत देश के बराबर होगा।
नारायणन ने बाद में कहा, हम व्यावसायिक तौर पर अपने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 से अमेरिका की संचार सैटेलाइन लॉन्च करने जा रहे हैं। तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन यह अगले महीने लॉन्च होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो कई सारे कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। वर्तमान में 57 सैटेलाइट ऑर्बिट (कक्षा) में हैं और देश की सेवा के लिए तीन साल में यह संख्या तीन गुना बढ़ जाएगी।