भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास आज से

 भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास आज से
नई दिल्ली। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 19वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हो रहा है। मंगलवार से 8 दिसंबर तक होने वाला यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेना ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकरोधी अभियान का अभ्यास कर सामरिक क्षमता मजबूत करना है।
सेनाएं संयुक्त रूप से जंगल युद्धकला का प्रशिक्षण लेंगी।  अभ्यास में नवीनतम तकनीक, निगरानी साधनों तथा आधुनिक हथियार प्रणालियों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे दोनों सेनाओं के बीच अंत: क्रियाशीलता बढ़ेगी और साझा संचालन क्षमता में सुधार होगा।