एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- November 13, 2025
- 0
- 99
- 1 minute read
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यह कार्रवाई की गई।
उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025”के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एएनटीएफ द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्बास 35 वर्ष और मोहम्मद सावेज (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया।