यूपी में निवेश के लिए जापान से खाड़ी तक होड़! सीएम योगी जाएंगे सिंगापुर और जापान

 यूपी में निवेश के लिए जापान से खाड़ी तक होड़! सीएम योगी जाएंगे सिंगापुर और जापान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का रोडमैप तैयार किया गया है। 15 लाख करोड़ के बाद अब विदेशी निवेश पर फोकस किया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ विदेश यात्राएं करेंगे। उत्तर प्रदेश में विदेशी कंपनियों का उद्योग लगवाने अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद विदेश यात्राएं करेंगे। पहले फेज में वह सिंगापुर और जापान की यात्रा पर करेंगे। जहां सीएम योगी रोड शो करेंगे। इसके साथ ही विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें उत्तर प्रदेश में आने का न्योता देंगे।
इन्वेस्टमेंट लाने सीएम जाएंगे विदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ के जाने से पहले इन्वेस्टमेंट लाने के लिए यूपी की पांच सदस्यीय टीम इन दोनों देशों का दौरा करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इन्वेस्ट यूपी दुनिया के आठ देशों में रोड शो की तैयारी कर रहा है। इसकी अगुवाई की जिम्मेदारी इन्वेस्ट यूपी के ACEO शंशाक चौधरी को सौंपी गई है। ये अधिकारी दो दिन सिंगापुर और दो दिन टोक्यो में रहेंगे।
विदेश में रोड शो की तैयारी
अगले हफ्ते पांच सदस्यीय टीम इन दोनों देशों के दौरे पर जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के बड़े मंत्री भी विदेश में रोड शो करने जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। बता दें, उत्तर प्रदेश को योगी सरकार 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और औद्योगिक प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। अब तक 15 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है और अब सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।