राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट, अल्टीमेटम पूरा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- October 14, 2025
- 0
- 69
- 1 minute read
चंडीगढ़। आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। महापंचायत की तरह से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम का समय भी पूरा हो रहा है। देर रात मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक शाखा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए, जिसमें सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।
सरकार के निर्देशों में कहा गया है कि हाल के दिनों में पूर्ण कुमार की मौत से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए राज्य में सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी जिलों में स्थानीय संगठनों और सामुदायिक नेताओं से समन्वय बनाए रखते हुए हालात पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
निर्देशों में अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि किसी भी ऐसी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें जो शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। साथ ही स्थिति की नियमित रिपोर्ट सरकार को भेजने के भी आदेश दिए गए हैं।
हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरण कुमार ने पिछले मंगलवार को अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है।
कांग्रेस शोकाकुल परिवार के साथ
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी सिर्फ सांत्वना देने ही नहीं बल्कि साफ संदेश देने आ रहे हैं कि कांग्रेस शोकाकुल परिवार के साथ है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन
वाई पूरण कुमार के परिवार के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल सेक्टर 24 स्थित आवास पर पीड़ित परिवार से मिलेगा। सांत्वना देने के बाद आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कोई बड़ा और कड़ा निर्णय भी लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी पदाधिकारियों की राय ली जाएगी।