नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट 15 अक्तूबर यानी कल से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है।
इंडिया पोस्ट 15 अक्तूबर यानी कल से अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया कि 15 अक्तूबर 2025 से अमेरिका के लिए पत्र, दस्तावेज, पार्सल और अन्य सभी प्रकार की डाक सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी। हाल ही में कुछ कारणों से इन सेवाओं में अस्थायी बाधा आई थी, जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।