अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन व पीटर हॉविट को, जानिए उपलब्धियां
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 13, 2025
- 0
- 63
- 1 minute read
नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए’ दिया गया है।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2025 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार यानी अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया है। इस वर्ष यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए’ दिया गया है। पुरस्कार का आधा हिस्सा मोकिर को ‘तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए’ और शेष आधा हिस्सा अघियन और हॉविट को ‘रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए’ संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
अर्थशास्त्र के नोबेल विजेताओं का कहां से नाता?
जोएल मोकिर अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वहीं, फिलिप अघियन फ्रांस के कॉलेज डी फ्रांस और INSEAD और ब्रिटेन के द लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से ताल्लुक रखते हैं। पीटर हॉविट अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से संबंध रखते हैं। इन्हें सतत विकास के लिए स्थितियों की पहचान करने के लिए वर्ष 2025 के लिए आर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।